बाराबंकी: एसडीएम ने पकड़े 20 ओवरलोड मौरंग से भरे ट्रक, कार्रवाई के लिए ARTO के किया हवाले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। उप जिला अधिकारी हैदरगढ़ शालिनी प्रभाकर ने शुक्रवार सुबह बांदा-बहराइच मार्ग पर मोरंग भरे ओवरलोडिंग 20 ट्रकों को पकड़ा है और कार्रवाई करने के लिए एआरटीओ बाराबंकी को सौंप दिया है। हैदरगढ़ क्षेत्र में बांदा से ओवर लोडिंग मौरंग लेकर तमाम ट्रकें काफी दिनों से चल रही थीं।जिससे सड़कें बर्बाद हो रही हैं। इसकी …

बाराबंकी। उप जिला अधिकारी हैदरगढ़ शालिनी प्रभाकर ने शुक्रवार सुबह बांदा-बहराइच मार्ग पर मोरंग भरे ओवरलोडिंग 20 ट्रकों को पकड़ा है और कार्रवाई करने के लिए एआरटीओ बाराबंकी को सौंप दिया है।

हैदरगढ़ क्षेत्र में बांदा से ओवर लोडिंग मौरंग लेकर तमाम ट्रकें काफी दिनों से चल रही थीं।जिससे सड़कें बर्बाद हो रही हैं। इसकी शिकायते उप जिला अधिकारी हैदरगढ़ शालिनी प्रभाकर को मिल रही था। उन्होंने शुक्रवार सुबह बांदा महाराजगंज मार्ग पर जाकर ओवर लोडिंग मौरंग भरकर जा रही 20 ट्रकों को रोका और  ए आरटीओ सर्वेश गौतम बाराबंकी को फोन करके मौके पर बुला लिया का जिसपर ए आरटीओ बाराबंकी सर्वेश गौतम ने 12 ट्रकों का चालान कर दिया।

8 ट्रकों को हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ शालिनी प्रभाकर ने बताया कि काफी दिनों से मुझे शिकायत मिल रही थी कि बांदा बहराइच सड़क पर मौरंग से भरी ओवर  लोडिंग ट्रकें  चल रही हैं। जिससे सड़कें खराब हो रही है।

बताया कि शुक्रवार भोर पहर करीब 7:30 बजे बांदा महाराज मार्ग स्थित कस्बा हैदरगढ़ के निकट एक लाइन से जा रही ट्रकों को दौड़ा कर पकड़ लिया गया जिसमें 20  ट्रक पकड़ में आई और कुछ भागने में सफल  रही।

सर्वेश कुमार  गौतम को फोन करके मौके पर बुलाकर कार्रवाई करने के लिए  आदेश दिया गया एआरटीओ प्रवर्तन बाराबंकी डॉक्टर सर्वेश गौतम ने बताया की ओवर लोडिंग गाड़ियों  की कार्रवाई  की जा रही है।  बताया कि कोतवाली हैदरगढ़ पुलिस में 8 ट्रकों को खड़ी करवा दिया। 12  ट्रकों का चालान किया गया।

पढ़ें- रामपुर : ओवरलोड लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली दो हिस्सों में बंटी, खंभा टूटा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव