आगरा: गैंगस्टर एक्ट के तहत सट्टेबाज आरिफ की करोड़ों की संपत्ति होगी जब्त, डीएम ने दिए आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। आगरा में मंटोला निवासी आरिफ उर्फ गुड्डू के खिलाफ 27 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी हो चुकी है। जिसके बाद गैंगस्टरों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई एक बार फिर शुरू हो गई है। आपको बतादें कि शुक्रवार को जिलाधिकारी के आदेश पर प्रशासन और पुलिस की टीम …

आगरा। आगरा में मंटोला निवासी आरिफ उर्फ गुड्डू के खिलाफ 27 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी हो चुकी है। जिसके बाद गैंगस्टरों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई एक बार फिर शुरू हो गई है।

आपको बतादें कि शुक्रवार को जिलाधिकारी के आदेश पर प्रशासन और पुलिस की टीम मंटोला में पहुंच गई। जहां पर सट्टेबाज आरिफ उर्फ गुड्डू के घर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ टीम पहुंच गई और आदेशानुसार उसके दो मकानों पर टीम ने ताला लगाकर सील लगा दी है। अभी संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई चल रही है।

कार्रवाई को लेकर SSP सुधीर कुमार सिंह ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत उसकी संपत्ति जब्त करने को जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी थी। जिसके बाद जिलाधिकारी ने उसकी संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए। जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को सुबह 11 बजे टीम मंटोला थाने पहुंची।

यहां से पुलिस फोर्स के साथ टीम गैंगस्टर के घर गई और फिर आरिफ के दो मकानों पर टीम ने सील लगा दी। जब्तीकरण के लिए पांच मकान, एक प्लाट, दो बैंक खातों में जमा रकम और दो एक्टिवा चिह्नित है। इस तरह कुल 4.50 करोड़ की संपत्ति जब्त होनी है। आपको बतादें कि कार्रवाई अभी भी चल रही है।

यह भी पढ़ें-बहराइच: गैंगस्टर एक्ट के फरार आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल, घर से हुआ गिरफ्तार

संबंधित समाचार