हरदोई: दूल्हे के चचेरे भाई की सड़क हादसे में मौत, मातम में बदली खुशियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शादी की खुशियों में शामिल दूल्हे का चचेरा भाई गैस सिलेंडर ले कर बाइक से घर वापस आ रहा था। इसी बीच वह और उसका एक रिश्तेदार सड़क हादसे का शिकार हो गया। दूल्हे के चचेरे भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी खबर सुनते ही शादी की सारी खुशियां मातम में …

हरदोई। शादी की खुशियों में शामिल दूल्हे का चचेरा भाई गैस सिलेंडर ले कर बाइक से घर वापस आ रहा था। इसी बीच वह और उसका एक रिश्तेदार सड़क हादसे का शिकार हो गया। दूल्हे के चचेरे भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी खबर सुनते ही शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गई। बारात भी वापस लौट आई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

गैस सिलेंडर लेकर वापस घर लौट रहा था

बताते है कि साण्डी थाने के भगहर निवासी अंकित अपने रिश्तेदार नितिन के साथ बाइक से इकनौरा गांव में स्थित गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने गया था। वहां से गैस सिलेंडर लेकर वापस घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में हरपालपुर थाने के लमकन गांव के पास तेज़ रफ्तार से आ रहे लोडर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार अंकित व नितिन दोनों बुरी तरह ज़ख्मी हो गए। हादसे की खबर मिलते ही एम्बुलेंस-108 मौके पर पहुंची। दोनों को पहले हरपालपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर डाक्टरों ने हालत नाज़ुक देखकर दोनों को यहां मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उनकी हालत नाजुक होती देख घर वाले दोनों को एक निजी अस्पताल ले गए।

जहां पर शुक्रवार की सुबह अंकित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह हुई अंकित की मौत की खबर सुनते ही उसके घर-परिवार में मातम बरपा हो गया। वही अंकित के चचेरे भाई हिमांशु की बारात बिलग्राम कोतवाली के बलेंदा गांव गई थी। जैसे ही वहां हादसे की खबर पहुंची,शादी की सारी खुशियां छिन सी गई। वहां से बारात वापस लौट आई। इस बारे में साण्डी एसएचओ बालकृष्ण मिश्रा के मुताबिक हादसा हरपालपुर थाना इलाके का है। फिलहाल जांच शुरू हो गई है। जल्द ही कार्रवाई अमल में जाएगी।

पढ़ें-लखनऊ: लगातार बढ़ रहे हैं कोविड केस,लोगों में नहीं है कोई खौफ-बोले कहां है कोरोना

संबंधित समाचार