डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया औचक निरीक्षण, सीएचसी में मचा हड़कंप, सीएमएस को लगाई फटकार
सीतापुर। बिना किसी पूर्व सूचना के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अचानक महमूदाबाद के सीएचसी पहुंचे। उन्होंने सफाई , पेयजल व्यवस्था, अनुपस्थित रजिस्टर, ओपीडी सहित कई अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उसमें कमियां पाए जाने पर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर दिनेश त्रिपाठी को कड़ी फटकार लगाई। इसके साथ ही एक चिकित्सक राहुल चौधरी को विगत 1 साल …
सीतापुर। बिना किसी पूर्व सूचना के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अचानक महमूदाबाद के सीएचसी पहुंचे। उन्होंने सफाई , पेयजल व्यवस्था, अनुपस्थित रजिस्टर, ओपीडी सहित कई अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उसमें कमियां पाए जाने पर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर दिनेश त्रिपाठी को कड़ी फटकार लगाई।
इसके साथ ही एक चिकित्सक राहुल चौधरी को विगत 1 साल से सीएचसी नहीं आ रहा है। उसकी जानकारी सीएससी अधीक्षक द्वारा समुचित रूप से न दिए जाने पर सीएमओ से बात की और उन्हें कड़ी फटकार लगाई।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया चिकित्सक गरीबों के लिए लिए भगवान की तरह होते हैं। व्यवस्थाओं में अत्यधिक कमियां पाए जाने पर उन्होंने कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल व्यवस्था में सुधार लेने को कहा। सीएमओ तक को उनके आने की जानकारी नहीं मिली। निरीक्षण के बाद डिप्टी सीएम अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
पढ़ें- बाराबंकी: जिला अस्पताल में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया औचक निरीक्षण
