मेरठ: प्रेमी संग फरार हुई युवती, बाजार में तलाशते रहे परिजन, FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। जिले के हस्तिनापुर से 23 साल की एक युवती लापता हो गई। घरवालों ने युवती की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। युवती का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। युवती के घरवालों ने थाना पुलिस को बताया कि आकाश नाम का एक युवक लंबे समय से युवती का पीछा कर रहा …

मेरठ। जिले के हस्तिनापुर से 23 साल की एक युवती लापता हो गई। घरवालों ने युवती की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। युवती का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है।

युवती के घरवालों ने थाना पुलिस को बताया कि आकाश नाम का एक युवक लंबे समय से युवती का पीछा कर रहा था। अंदेशा है कि वही युवक बहला फुसलाकर युवती को ले गया। घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। मामले में पुलिस ने परिजनों को युवती की बरामदगी का आश्वासन दिया है।

एक कॉलोनी की रहने वाली युवती का झुनझुनी निवासी आकाश से अफेयर चल रहा था। बताया गया है कि युवती से मिलने युवक अपने गांव से हस्तिनापुर आता रहता था। दो दिन पहले युवती घर से बाजार में शॉपिंग करने गई थी, लेकिन उसके बाद वो घर वापस नहीं लौटी। जिसके बाद घरवालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

पढ़ें-कानपुर: जिला प्रोबेशन अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप, धरना कर सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार