अमरोहा : ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ किया प्रदर्शन, घटतोली का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। ग्रामीणों ने राशन डीलर पर घटतोली किये जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शुक्रवार को गंगेश्वरी ब्लॉक के गांव मुबारिजपुर के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर राशन डीलर करन सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि राशन डीलर …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। ग्रामीणों ने राशन डीलर पर घटतोली किये जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

शुक्रवार को गंगेश्वरी ब्लॉक के गांव मुबारिजपुर के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर राशन डीलर करन सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि राशन डीलर 6 माह से राशन देने में गड़बड़ी कर रहा है। अंगूठा लगवाने के बाद सरकार द्वारा निर्धारित प्रति यूनिट के हिसाब से राशन नहीं दे रहा है। बल्कि घटतौली भी कर रहा है।

जब ग्रामीण पूरा राशन देने की बात करते हैं तो वह मारपीट करने लगता है। ग्रामीणों ने एसडीएम से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीएम सुधीर कुमार ने पूरे मामले की जांच कर दोषी पाये जाने पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में खचेड़ू, मलखान, लल्लू, कल्लू,डालचंद,डंपर,तेजराम मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- यूपी में अब एक ही स्थान पर होगी डीएल और प्रशिक्षण की परीक्षा

संबंधित समाचार