नहीं रहे केन्या के पूर्व राष्ट्रपति म्वॉई किबाकी, 90 वर्ष की आयु में निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैरोबी। केन्या के पू्र्व राष्ट्रपति म्वॉई किबाकी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। राष्ट्रपति उहुरु केन्याटा ने शुक्रवार को किबाकी के निधन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनका निधन देश के लिये दुखद है। केन्याटा ने उन्हें महान केन्याई बताया। केन्याटा ने कहा, ”म्वॉई किबाकी को केन्या की राजनीति में सदैव …

नैरोबी। केन्या के पू्र्व राष्ट्रपति म्वॉई किबाकी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। राष्ट्रपति उहुरु केन्याटा ने शुक्रवार को किबाकी के निधन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनका निधन देश के लिये दुखद है। केन्याटा ने उन्हें महान केन्याई बताया।

केन्याटा ने कहा, ”म्वॉई किबाकी को केन्या की राजनीति में सदैव एक सज्जन के रूप में याद किया जाएगा। वह एक शानदार वक्ता थे, जिन्होंने देश में विकास को गति दी। ” किबाकी दो बार केन्या के राष्ट्रपति बने। वह 2002 से 2013 तक देश के राष्ट्रपति रहे।

ये भी पढ़ें:- अमेरिका में भारतीय मूल के चार छात्र ट्रूमैन छात्रवृत्ति के लिए चयनित 

संबंधित समाचार