हरदोई: सड़क पर मिला मजदूर का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। मजदूरी करने के बाद घर लौट रहे मज़दूर का शव सड़क पर पड़ा हुआ पाया गया। इसका पता होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस बारे में उसके भाई का कहना है हत्या की गई। वहीं पुलिस बोल रही है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा …

हरदोई। मजदूरी करने के बाद घर लौट रहे मज़दूर का शव सड़क पर पड़ा हुआ पाया गया। इसका पता होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस बारे में उसके भाई का कहना है हत्या की गई। वहीं पुलिस बोल रही है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

बताते है कि अरवल थाने के मुर्चिया गांव निवासी 45 वर्षीय सुरेन्द्र पुत्र विश्राम मज़दूरी कर अपने परिवार का सहारा बना हुआ था।वह रोज़ की तरह गुरुवार को कहीं मज़दूरी करने गया हुआ था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। घर वाले उसकी इधर-उधर खोज करने लगे।

गुरुवार की देर रात इसी थाने के मुरवा गांव के पास सड़क पर शव पड़ा होने की खबर ने इलाके में सनसनी फैला दी। शव की पहचान सुरेन्द्र के रूप में की गई। उसके भाई मंगूलाल का कहना है कि उसके भाई की हत्या करने के बाद शव को इस तरह सड़क पर फेंका गया,ताकि लोग इसे सड़क हादसा समझें। वहीं अरवल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ बताया जा सकता है।

पढ़ें- हरदोई: फांसी पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार