मुरादाबाद : शराब के नशे में दो युवकों ने लगा ली फांसी
मुरादाबाद, अमृत विचार। कहते हैं अति हर चीज की बुरी होती है। शराब की अति ने दो युवकों की जिंदगी छीन ली। अत्याधिक शराब पीने के बाद दोनों युवक फांसी के फंदे पर झूल गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए। अलग-अलग हुई इन मौतों से दोनों परिवारों में कोहराम मचा …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कहते हैं अति हर चीज की बुरी होती है। शराब की अति ने दो युवकों की जिंदगी छीन ली। अत्याधिक शराब पीने के बाद दोनों युवक फांसी के फंदे पर झूल गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए। अलग-अलग हुई इन मौतों से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।
पहली घटना मझोला थानाक्षेत्र के गांव भोला सिंह की मिलक की है। यहां के फूल सिंह खेतीबाड़ी और मजदूरी करते हैं। उनके परिवार में पत्नी मंगिया, बेटा मनोज और बेटी ममता है। मंगिया का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। फूल ने बताया कि उनका बेटा 30 वर्षीय मनोज पलंबर था। उसका विवाह चक्कर की मिलक निवासी अन्नू के साथ हुआ था। एक बेटा यश भी है। इस दौरान मनोज बेइंतहा शराब पीने लगा। वह हमेशा नशे में धुत रहता था। इस पर उसकी पत्नी ढाई साल पूर्व बेटे को लेकर उसे छोड़कर मायके चली गई।
फूल के अनुसार वह घर में सोते हैं, जबकि मनोज अकेला घेर में सोता था। रात में किसी समय उसने फांसी लगा ली। शुक्रवार तड़के पांच बजे फूल के छोटे भाई रामचरन ने उसे फांसी पर लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मनोज की मौत का कारण लटकना बताया गया है।
दूसरा मामला बिलारी थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर बरौली का है। यहां रहने वाला 20 वर्षीय रोहित मजदूरी करता था। वह भी शराब पीने का आदि था। उसके परिवार में पत्नी स्वाति और बेटा कार्तिक है। 15 दिन पूर्व रोहित अपनी पत्नी और बेटे को पाकबड़ा के रतनपुर कला स्थित ससुराल छोड़ आया था। गुरुवार की शाम वह शराब के नशे में धुत्त होकर कमरे में घुस गया। इसके बाद उसने दरवाजा अंदर से बंद करके बैड और बक्सा भी दरवाजे से अड़ा दिया। रात में किसी समय उसने चादर का फंदा कुंडे में डालकर फांसी लगा ली।
शुक्रवार सुबह जब वह काफी देर तक सोता रहा तो परिजनों ने आवाज दीं। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न होने पर झांका तो रोहित का शव लटका दिखाई दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया, मगर सफल नहीं हो सके। इस पर बढई को बुलाकर दरवाजा उखड़वाया कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट में रोहित की मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। रोहित की मौत से मां ममता देवी, पिता फूल सिंह, भाइयों गौरव व पीतांबर व बहन शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
ये भी पढे़ं:- मुरादाबाद : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से डेंटर की मौत, दो माह पहले हुई थी शादी
