अमरोहा : शादी में पहुंच कर प्रेमिका ने किया हंगामा
अमरोहा, अमृत विचार। प्रेमी की शादी की भनक लगते ही मंडप में प्रेमिका आ पहुंची और हंगामा करने लगी। गुस्साई प्रेमिका ने दूल्हे की बारात में जमकर हंगामा काटा। प्रेमिका के हंगामे से शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। इसके बाद शादी की रस्मों को रोकना पड़ा। लड़की पक्ष ने अब शादी से इनकार करते …
अमरोहा, अमृत विचार। प्रेमी की शादी की भनक लगते ही मंडप में प्रेमिका आ पहुंची और हंगामा करने लगी। गुस्साई प्रेमिका ने दूल्हे की बारात में जमकर हंगामा काटा। प्रेमिका के हंगामे से शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। इसके बाद शादी की रस्मों को रोकना पड़ा। लड़की पक्ष ने अब शादी से इनकार करते हुए लड़के पक्ष से हर्जाना मांगा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा शांत कराया।
यह दिलचस्प वाक्या शुक्रवार दोपहर का है। रहरा थाना क्षेत्र के गंगेश्वरी निवासी कलुआ पुत्र महावीर ने अपनी बेटी जूली की शादी संभल जनपद के गांव दरियापुर निवासी धर्म सिंह के बेटे अक्षय से तय की थी। दोनों पक्षों के सहमति पर 22 अप्रैल को बारात लाने की सहमति बनी और जैसे ही बारात लड़की के गांव पहुंची। बेटी की शादी धूमधाम से हो रही थी। वरमाला की रस्म के बाद मंडप में धार्मिक रीति-रिवाज के साथ शादी की रस्म शुरू हुई।
वहीं बारात भी चढ़ने लगी तभी संभल के गांव सूजातपुर निवासी ममता धमक गई। प्रेमी को दूल्हा बना देख उसका गुस्सा सातवें आसमान में पहुंच गया। उसने बारात में हंगामा करना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने रहरा पुलिस को सूचना दे दी। हंगामे के बीच प्रेमिका ने बताया कि जो दूल्हा बना है उससे मेरे चार साल से संबंध हैं। मैं उसी से शादी करूंगी। प्रेमिका के अनुसार उसका दूल्हे से 2018 से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दूल्हा उसके घर आता था। अब तीनों पक्षों के साथ समझौता करने की कोशिश हो रही है।
ये भी पढ़ें:- हल्द्वानी: झगड़े की सूचना पर पहुंचे सिपाहियों पर जानलेवा हमला, पथराव
