कुशीनगर: 51 किलो गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना गेट के समीप वाहन चेंकिंग के दौरान एक स्कार्पियो से पुलिस टीम ने 51 किलो गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया। एसपी धवल जायसवाल के निर्देशन एंव अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खडडा संदीप …

कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना गेट के समीप वाहन चेंकिंग के दौरान एक स्कार्पियो से पुलिस टीम ने 51 किलो गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया। एसपी धवल जायसवाल के निर्देशन एंव अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खडडा संदीप वर्मा के नेतृत्व मे शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्कार्पियो से 59 पैकेट गांजा स्टेपनी टायर मे छुपाकर जा रहा है।

पिपरा बाजार के नेबुआ नौरंगिया थाना गेट पर प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय के साथ दरोगा राघवेंद्र सिंह,हेडकस्टेबल अखिलेश,मानवेन्द्र,विनोद,मनोज आदि द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान सफेद रंग के स्कार्पियो मे 59 पैकेट गांजा स्टेपनी टायर मे मिला।जिसकी किमत लगभग 9 लाख रुपया है।गाजा के साथ जिला पश्चिम चम्पारण थाना भितहा ग्राम झवटिया निवासी प्रेम यादव व चिवटहा गांव निवासी अशोक चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणो द्वारा बताया गया कि उक्त बरामद गांजा संजय बिन्द पुत्र जगरनाथ बिन्द तथा संदेश बिन्द पुत्र जगरनाथ बिन्द निवासीगण रूपहीटांड थाना भितहां जनपद पश्चिमी चम्पारण (बिहार) के कहने पर उड़ीसा से ला रहे थे। पैसों का भुगतान उपरोक्त द्वारा किसी अन्य माध्यम से किया जाता है। हम लोग मात्र वहाँ गाड़ी लेकर आते-जाते है जिसके बदले में हम लोग को उपरोक्त लोग अच्छा पैसा देते है। इससे पहले भी हम लोग कई बार उडीसा से गांजा लाकर संजय बिन्द और संदेश बिन्द के घर पर पहुँचाये है।

पुलिस उनके खिलाफ एनडी पीएस एक्ट के तहत पंजीकृत कर एसपी धवल जायसवाल के समक्ष पेश करने के बाद दोनो तस्करों को जेल भेज दिया गया।एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में कई जानकारियां मिली हैं, जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा। टीम में एसएचओ गिरजेश उपाध्याय व उनकी टीम सदस्य आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-फतेहपुर : तीन बोरियों में छिपाकर ओडिशा से जहानाबाद ले जा रहे थे गांजा,तीन आरोपित गिरफ्तार

संबंधित समाचार