कानपुर: बैंक लॉकर चोरी के आरोपितों से एक किलो सोना बरामद, सेंट्रल बैंक लॉकर से गायब हुए थे करोड़ों के जेवरात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से जेवरात और अन्य कीमती वस्तुओं गायब होने के मामले में पुलिस करीब एक किलोग्राम (991.11 ग्राम) सोने के आभूषण बरामद कर चुकी है। यह आभूषण आरोपितों ने कानपुर, लखनऊ और प्रयागराज के सराफा कारोबारियों को बेचे गए थे। पुलिस ने शुक्रवार को रिमांड खत्म होने पर आरोपितों को जेल …

कानपुर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से जेवरात और अन्य कीमती वस्तुओं गायब होने के मामले में पुलिस करीब एक किलोग्राम (991.11 ग्राम) सोने के आभूषण बरामद कर चुकी है। यह आभूषण आरोपितों ने कानपुर, लखनऊ और प्रयागराज के सराफा कारोबारियों को बेचे गए थे। पुलिस ने शुक्रवार को रिमांड खत्म होने पर आरोपितों को जेल भेज दिया। मामले में और तहकीकात के लिए सोमवार को फिर से रिमांड लिया जाएगा। पुलिस ने हिरासत में लिए गए छह सराफा कारोबारियों को छोड़ दिया है।

आरोपितों ने उनको यह जेवर पुरखों का बताकर बेचा था। बैंक की कराची खाना शाखा के 11 लॉकरों से करोड़ों के गहने चोरी हो गए थे। पुलिस और एसआईटी की टीम ने मामले की जांच की जिसमें बैंक मैनेजर राम प्रसाद माथुर, लॉकर इंचार्ज शुभम मालवीय, लॉकर मैकेनिक चंद्र प्रकाश और उसके साथी करण और राजेश को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में चंद्रप्रकाश के भाई रमेश को नाम भी सामने आया। उसकी गिरफ्तारी हुई।

जॉइन्ट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि छह दिन के रिमांड में आरोपितों को लखनऊ, प्रयागराज ले जाया गया था। शुभम के पास से 250.080, चंद्र प्रकाश से 156.99, करण राज से 50.770 और राम प्रसाद से 42.620 रुपये बरामद हुए। इससे पहले आरोपितों के कब्जे से 490.65 ग्राम के सोने के आभूषण बरामद हुए थे।

पीएफ में लगाई रकम

जॉइंट कमिश्नर के मुताबिक आरोपितों ने जेवर को बेचकर मिले रुपयों को पीएफ में लगा दिया था। उन रुपयों की जानकारी होते ही खाते सीज कर दिए गए हैं। कुछ जगह प्रॉपर्टी भी खरीदी गई है। उसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

कई और निशाने पर

पुलिस को गिरोह से और लोगों के जुड़े हुए होने का अंदेशा है। आरोपितों ने कई ज्वेलर्स और प्रॉपर्टी डीलर्स से संपर्क किया है। रकम कई जगह लगाई गई है।

यह भी पढ़ें:-गाजियाबाद: बैंक लॉकर से गायब हुए 70 लाख के जेवरात, बैंक अफसरों के खिलाफ केस दर्ज

संबंधित समाचार