काशी में रात का तापमान 28°C के पार, मौसम विभाग ने 25-26 अप्रैल को जारी किया ‘लू’ का अलर्ट
वाराणसी। दिन के तापमान में 3-4°C की कमी दर्ज की गई है। आज वाराणसी का तापमान 41°C दर्ज किया गया, वहीं रात का पारा 28°C को पार कर गया है। हवा में नमी 47% तक रहा, वहीं हवा इस समय शांत है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर बताया है कि 25 और 26 अप्रैल …
वाराणसी। दिन के तापमान में 3-4°C की कमी दर्ज की गई है। आज वाराणसी का तापमान 41°C दर्ज किया गया, वहीं रात का पारा 28°C को पार कर गया है। हवा में नमी 47% तक रहा, वहीं हवा इस समय शांत है।
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर बताया है कि 25 और 26 अप्रैल को वाराणसी लू का तेज असर होगा। इस दौरान रात का तापमान 28-30°C तक जा सकता है। वहीं हवा भी 25-30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती है। यह अवस्था गर्मी का चरम होगा। न्यूनतम तापमान यदि 30°C हो तो फिर दिन के साथ ही रात में भी आग बरसने की पूरी उम्मीद है।
वाराणसी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 104 अंक पर है। आज शहर में प्रदूषण की स्थिति थोड़ी ठीक है। वाराणसी शहर में आज का सबसे अधिक प्रदूषित इलाका मलदहिया रहा। यहां का AQI 108 अंक, इसके बाद भेलूपुर में 113 अंक, अर्दली बाजार में 111 अंक, तो वहीं बीएचयू में 85 अंक तक प्रदूषण का लेवल दर्ज किया गया।
पढ़ें- Weather Report: कड़ी धूप और लू से बढ़ी तपिश, तापमान पहुंचा 42 डिग्री के पार, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
