हनुमान चालीसा मामला: बंटी-बबली का स्वागत करने बैठे हैं, शिवसैनिक चुप नहीं बैठेगा- शिवसेना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पर राजनीति गर्माती जा रही है। निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने जब से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान किया है तब से इस मामले पर राजनीति बढ़ती जा रही …

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पर राजनीति गर्माती जा रही है। निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने जब से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान किया है तब से इस मामले पर राजनीति बढ़ती जा रही है। शिवसेना नेता संजय राउत ने तो यहां तक कह दिया है कि हम उनका स्वागत करने के लिए बैठे हैं, हिम्मत है तो सामने आकर मुकाबला करें।

हिम्मत है तो सामने आकर लड़ें- संजय राउत
संजय राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि अगर कोई मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेगा तो शिवसेना चुप बैठेगी क्या। अगर आप हमारे घर पर पहुंचेंगे तो हमें भी उसी भाषा में जवाब देने का अधिकार है। महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था आप लोग खराब कर रहे हैं। अगर हिम्मत है तो सामने आकर लड़ें। उन्होंने आगे कहा कि यदि आप किसी और के समर्थन से हमारे मातोश्री में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं तो शिवसैनिक आक्रामक होगा, शिवसैनिक चुप नहीं बैठेगा। इससे पहले संजय राउत ने राणा दंपति को बंटी और बबली की जोड़ी करार दिया था।

ये भी पढ़ें- अमित शाह का बड़ा बयान, कहा- CAA, राममंदिर, अनुच्छेद 370 और ट्रिपल तलाक जैसे मुद्दों के फैसले हो गए, अब कॉमन सिविल कोड की बारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा