हरदोई: बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरदोई। बंटवारे को लेकर बड़ा भाई अपने छोटे भाई की चाकुओं से गोद कर हत्या करने के बाद से फरार था। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया है कि कातिल भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसकी निशानदेही पर चाकू भी बरामद किया है। बताते चलें कि बुधवार की अलल सुबह पिहानी थाने …
हरदोई। बंटवारे को लेकर बड़ा भाई अपने छोटे भाई की चाकुओं से गोद कर हत्या करने के बाद से फरार था। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया है कि कातिल भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसकी निशानदेही पर चाकू भी बरामद किया है।
बताते चलें कि बुधवार की अलल सुबह पिहानी थाने के रैंगाई गांव निवासी विजय पाल पुत्र रामकिशन को उसके बड़े भाई राधेश्याम ने चाकुओं से गोद डाला था। इतना ही उसने बचाने दौड़े अपने बुज़ुर्ग पिता रामकिशन के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए उसे भी ज़ख़्मी कर दिया था। पुलिस ने विजयपाल की पत्नी की तहरीर पर राधेश्याम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

एसपी द्विवेदी ने बताया है कि राधेश्याम की तलाश के लिए तेज़-तर्रार पुलिस जवानों की टीम लगाई गई थी।शनिवार को पुलिस को खबर मिली कि राधेश्याम पिहानी से जंगबहादुरगंज रोड पर अब्दुल्ला नगर तिराहे के पास से किसी फिराक में खड़ा है। आनन-फानन में पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी करते हुए अपने सगे भाई के कातिल को दबोच लिया। साथ ही उसकी निशानदेही पर हत्या करने में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
पढ़ें-बहराइच: घाघराघाट पुल के मरम्मतीकरण के चलते तीन मई तक जाम का सामना करेंगे लखनऊ-बहराइच रूट के यात्री
