अलीगढ़: अस्थाई अतिक्रमण को हटाने और नगर निगम की लापरवाही को लेकर व्यापार मंडल करेगा आंदोलन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। जिले के उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल यूपी की शुक्रवार को बारहद्वारी स्थित एक रेस्टोरेंट में महानगर कार्यसमिति की बैठक हुई। जहां पर व्यापारियों में शहर में ध्वस्त यातायात व्यवस्था, प्रचंड गर्मी में पेयजल और अस्थाई अतिक्रमण की बात रखी गई थी। जिसके बाद नगर निगम की लापरवाही को लेकर व्यापार मंडल चरणबद्ध तरीका से …

अलीगढ़। जिले के उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल यूपी की शुक्रवार को बारहद्वारी स्थित एक रेस्टोरेंट में महानगर कार्यसमिति की बैठक हुई। जहां पर व्यापारियों में शहर में ध्वस्त यातायात व्यवस्था, प्रचंड गर्मी में पेयजल और अस्थाई अतिक्रमण की बात रखी गई थी। जिसके बाद नगर निगम की लापरवाही को लेकर व्यापार मंडल चरणबद्ध तरीका से आंदोलन करेगा।

आपको बतादें कि पहले अफसर व सीएम के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे। इस चेतावनी के बाद भी सुधार नहीं हुआ तो व्यापार मंडल निर्णायक लड़ाई के लिए सड़कों पर आंदोलन करेगा। और तब भी परिस्थितयों में सुधार नहीं हुआ तो जरुरत पडऩे पर आमजन को साथ लेकर धरना प्रदर्शन भी करेगा।

व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष प्रदीप गंगा ने नगर निगम व प्रशासनिक अधिकारियों पर ढुलमुल रवैया का आरोप लगाते हुए अतिक्रमण के लिए इन्हें दोषी माना है। स्कूल खुलने के चलते ध्वस्त यातायात व्यवस्था पर सिस्टम को खराब बताया है। त्वचा को झलसा देने वाली गर्मी से बेहाल राहगीरों के हितों को लेकर एसपी ट्रेफिक से व्यापारी नेता मिलेंगे।

जिलाध्यक्ष रत्नाकर आर्य ने कहा कि जाम, पार्किंग व अतिक्रमण आमनागरिक के लिए नासूर साबित हो रहे हैं। इसके समाधान के लिए जिम्मेदार अधिकारियों में इच्छाशक्ति का अभाव है। सभी व्यापार मंडल को एक मंच पर आकर लापरवाह अफसरों पर दबाव बनाना होगा।

पार्किंग व्‍यवस्‍था न होने से नाराजगी जताते हुए महानगर महामंत्री शिवकुमार पाठक ने नगर निगम की पार्किंग व्यवस्था नहीं होने पर रोष व्यक्त किया है, जर्जर सड़कों के चलते आए दिन हो रहे हादसों पर हैरानी व्यक्त की है। इस बैठक में युवा महामंत्री संतोष वाष्र्णेय, उमेंश गौड, यश कुमार बाबा, अनिल बंसल,प्रदीप कूलर,अतुल गुप्ता, अजय कुमार शर्मा, दिवाकर ङ्क्षसहल,आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-अलीगढ़: भजन कर रहे बुजुर्ग पर गाली-गलौज करते हुए युवकों ने किया पथराव, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार