बहराइच: रंजिश में दबंगों ने महिला को पीटा, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस
बहराइच। हुजूरपुर के कुडवा ताल जगतापुर निवासी महिला को गांव के दबंगों ने रंजिश में जमकर पिटाई की। ग्रामीणों के दौड़ने पर दबंग फरार हो गए। महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। लेकिन न मुकदमा लिखा गया है और न ही महिला का मेडिकल कराया गया है। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़वाताल जगतापुर गांव …
बहराइच। हुजूरपुर के कुडवा ताल जगतापुर निवासी महिला को गांव के दबंगों ने रंजिश में जमकर पिटाई की। ग्रामीणों के दौड़ने पर दबंग फरार हो गए। महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। लेकिन न मुकदमा लिखा गया है और न ही महिला का मेडिकल कराया गया है।
हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़वाताल जगतापुर गांव निवासी जुगनू देवी पत्नी सरजू प्रसाद के गांव के ही अमृत लाल समेत अन्य से रंजिश चल रही है। शुक्रवार शाम को गांव निवासी अमृत लाल, ब्रह्मदत्त, परमेश्वरी, आलोक त्रिपाठी और रामू ने महिला को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। महिला के विरोध करने पर सभी लाठी और डंडे से जमकर पीटा।
दबंगों की पिटाई में महिला घायल हो गई। महिला ने शोर मचाया। आसपास के लोग दौड़े। तब दबंग फरार हो गए। महिला ने थाने में पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की न ही मेडिकल कराया है। इस मामले में थानाध्यक्ष दद्दन सिंह का कहना है कि जांच के बाद कार्यवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें-हरदोई: ट्रैक्टर ड्राइवर ने प्रधान संघ के अध्यक्ष के घर पर किया हमला, हमलावर की ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई
