लखनऊ: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, अब मुफ्त होगी डॉक्टरी और इंजीनियरिंग की शिक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी के श्रमिकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। योगी सरकार श्रमिकों का स्नातक स्तर की सामान्य पढ़ाई से लेकर राजकीय कॉलेजों से इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई का खर्च उठाएगी। भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पूर्व जारी लोक कल्याण संकल्प पत्र में इसका वादा किया था। श्रम विभाग की ओर से …

लखनऊ। यूपी के श्रमिकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। योगी सरकार श्रमिकों का स्नातक स्तर की सामान्य पढ़ाई से लेकर राजकीय कॉलेजों से इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई का खर्च उठाएगी। भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पूर्व जारी लोक कल्याण संकल्प पत्र में इसका वादा किया था।

श्रम विभाग की ओर से हाल में मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के समक्ष दिए गए प्रजेंटेशन में 100 दिन से लेकर पांच साल के बीच किए जाने वाले कार्यों की योजना पेश की गई थी।

इसमें निर्माण क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को स्नातक स्तर तक की शिक्षा मुफ्त दिए जाने की बात कही गई है। इस प्रस्ताव को छह महीने में जमीन पर लागू करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इससे करीब डेढ़ करोड़ पंजीकृत श्रमिकों के परिवारों को रोजगार मिल सकेगा।

पढ़ें- श्रमिकों से किया वादा निभाने की तैयारी में सरकार, बेटियों की शादी पर देगी 1 लाख रुपए का शगुन

संबंधित समाचार