बहराइच: घरेलू विवाद के चलते युवक ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के गिरगिट्टी गांव निवासी युवक ने पारिवारिक विवाद में फांसी लगाकर जान दे दी। पंचनामा के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मालूम हो कि युवक का तीन दिन पूर्व ही विवाह हुआ था। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गिरगिट्टी निवासी अजय कुमार (25) बेटा छेदीलाल का विवाह …

बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के गिरगिट्टी गांव निवासी युवक ने पारिवारिक विवाद में फांसी लगाकर जान दे दी। पंचनामा के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मालूम हो कि युवक का तीन दिन पूर्व ही विवाह हुआ था।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गिरगिट्टी निवासी अजय कुमार (25) बेटा छेदीलाल का विवाह तीन दिन पूर्व थाना क्षेत्र के करमोहना गांव निवासी युवती से हुआ था। सब कुछ ठीक चल रहा था। मृतक के चाचा ग्राम प्रधान मोतीलाल ने बताया कि अजय से घरेलू मामलों को लेकर विवाद हुआ।

इससे क्षुब्ध युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पंचनामा के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। युवक की मौत से नव विवाहित पत्नी के साथ माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें-बहराइच: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, छत के कुंडे से लटकता मिला शव, सुसाइड नोट बरामद

 

संबंधित समाचार