अयोध्या: अनुपस्थित मिलने पर लेखपाल निलंबित, बीकापुर कोतवाल लाइन हाजिर, इनायतनगर में थाना समाधान दिवस पर भड़के कमिश्नर
इनायतनगर/अयोध्या। जनपद में शनिवार का दिन दो कर्मचारियों के लिए सही नहीं रहा। थाना समाधान दिवस के दौरान इनायतनगर थाने में अनुपस्थित मिलने पर लेखपाल को कमिश्नर ने निलंबित कर दिया। उधर, लापरवाही बरतने के मामले में एसएसपी ने बीकापुर कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया। थाना समाधान दिवस के दिन जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों …
इनायतनगर/अयोध्या। जनपद में शनिवार का दिन दो कर्मचारियों के लिए सही नहीं रहा। थाना समाधान दिवस के दौरान इनायतनगर थाने में अनुपस्थित मिलने पर लेखपाल को कमिश्नर ने निलंबित कर दिया। उधर, लापरवाही बरतने के मामले में एसएसपी ने बीकापुर कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया। थाना समाधान दिवस के दिन जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों ने थानों पर डेरा डाल दिया।
जिलाधिकारी नितीश कुमार व एसएसपी शैलेश पांडे ने कोतवाली अयोध्या में जन शिकायतों की सुनवाई की। शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनकर सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया। नितिश कुमार ने समाधान दिवस रजिस्टर को भी चेक किया। इनायतनगर थाने पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे मण्डलायुक्त को सब कुछ ठीक ठाक नहीं मिला। अव्यवस्थाओं को देखकर कमिश्नर ने इनायतनगर इंस्पेक्टर सहित पुलिस स्टाफ और राजस्व कर्मचारियों की जमकर क्लास ली।
शनिवार को करीब तीन महीने बाद इनायतनगर थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस का औचक निरीक्षण करने पहुंचे अयोध्या कमिश्नर अव्यवस्थाओं को देखकर आग बबूला हो गए। नाराज मंडलायुक्त ने इनायतनगर इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह सहित अन्य पुलिस स्टाफ व राजस्व कर्मियों को काफी खरी-खोटी सुनाई। यही नहीं उनके गुस्से का शिकार एक लेखपाल भी हुआ। थाना दिवस से अनुपस्थित लेखपाल अंकुर मिश्र को मंडलायुक्त ने निलंबित करने का निर्देश जारी कर दिया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों को भविष्य में लापरवाही न करने की हिदायत देते हुए व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया है।
बीकापुर में नए कोतवाल की तैनाती जल्द
बीकापुर कोतवाल को लापरवाही के चलते हटा दिया गया है। कई दिनों से कार्यों में लापरवाही बरतने की एसएसपी शैलेश पांडेय को सूचना मिल रही थी। शनिवार को कोतवाल बीकापुर मणिशंकर तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया गया। नए कोतवाल की जल्द ही तैनाती की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: बिहार से आकर लूटपाट करने वाला चोरी की बाइक व गांजा के साथ गिरफ्तार, साथी फरार
