बहराइच: मकान में लगी आग से झुलसी महिला, सामान जलकर राख
बहराइच। जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के गुआएं गांव में शनिवार को एक ग्रामीण के मकान में आग लग गई। घर से सामान निकालते समय एक महिला बुरी तरह से झुलस गई। साथ ही जबकि मवेशी भी आग की चपेट में आकर झुलस गया हैं। वहीं आग से झुलसी महिला को जिला अस्पताल रेफर कर …
बहराइच। जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के गुआएं गांव में शनिवार को एक ग्रामीण के मकान में आग लग गई। घर से सामान निकालते समय एक महिला बुरी तरह से झुलस गई। साथ ही जबकि मवेशी भी आग की चपेट में आकर झुलस गया हैं। वहीं आग से झुलसी महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गुआएं लक्खरमपुर गांव निवासी पृथ्वीराज के मकान में शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीण अपने खेत में था। पृथ्वीराज की पत्नी 60 वर्षीय कबूतरा देवी घर के अंदर का सामान निकालने लगी। तभी वह आग की चपेट में आ गई।
उसे ग्रामीणों की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं आग की चपेट में आने से एक मवेशी भी घायल हुआ है। अग्निकांड में घर का सारा सामान जल गया है। लेखपाल ने गांव पहुंचकर क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है।
यह भी पढ़ें:-रुद्रपुर: सुभाष कॉलोनी में कन्फेक्शनरी प्रोडेक्ट के गोदाम में लगी आग
