सहारनपुर: अवैध खनन में संलिप्तता के आरोप में छह सिपाही लाइन हाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के बेहट पुलिस सर्किल में अवैध खनन की मिली शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एसएसपी आकाश तोमर ने आज थाना बेहट और थाना मिर्जापुर के छह सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया हैं। एसएसपी ने कहा कि पुलिस और प्रशासन किसी भी सूरत में अवैध खनन नहीं होने देगा। …

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के बेहट पुलिस सर्किल में अवैध खनन की मिली शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एसएसपी आकाश तोमर ने आज थाना बेहट और थाना मिर्जापुर के छह सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया हैं। एसएसपी ने कहा कि पुलिस और प्रशासन किसी भी सूरत में अवैध खनन नहीं होने देगा।

जिन सिपाहियों को आज लाइन हाजिर किया गया है। उनमें दो नरेंद्र राठी और अरविंद कुमार थाना मिर्जापुर के हैं और प्रदीप कुमार, सुरेश चंद्र, पुष्पेंद्र कुमार और सुंदर लाल थाना बेहट के हैं। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वह इन्हीं आरोपों मे दो पुलिस निरीक्षकों को भी निलंबित कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें:-प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में पड़ताल करेगी एसटीएफ

संबंधित समाचार