बहराइच: तेंदुए के हमले से घायल लोगों को डीएफओ ने दी आर्थिक सहायता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। तेंदुए के हमले में घायल लोगों को शनिवार को प्रभागीय वनाधिकारी ने 10/10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। साथ ही लोगों को जागरूक रहने पर बल दिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे विभिन्न गांवों के पांच लोग तेंदुए के हमले में घायल थे। प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप वधावन ने बताया कि 15 मार्च से …

बहराइच। तेंदुए के हमले में घायल लोगों को शनिवार को प्रभागीय वनाधिकारी ने 10/10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। साथ ही लोगों को जागरूक रहने पर बल दिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे विभिन्न गांवों के पांच लोग तेंदुए के हमले में घायल थे। प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप वधावन ने बताया कि 15 मार्च से लेकर सात अप्रैल तक सभी पांच लोग घायल हुए हैं।

इनमें सुजौली थाना क्षेत्र के कुरकुरी कुंवा निवासी लक्ष्मीना पत्नी चौथी, संदीप पुत्र प्रेम लाल, धकिया चहलवा निवासी शांति देवी पत्नी शिव चरन, चफरिया निवासी अरशद पुत्र नसीर और ग्राम बनकटी निवासी परी पुत्री सूर्यदेव गौतम शामिल हैं। सभी को शनिवार को डीएफओ कार्यालय बुलाकर प्रभागीय वनाधिकारी ने 10/10 हजार रुपए का आर्थिक सहायता राशि चेक डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की मदद से दी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: तेंदुए के हमले से बचने के लिए वन विभाग ने बताए टिप्स, लोगों को किया जागरूक

संबंधित समाचार