बरेली: 750 की जांच में एक निकला कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दिल्ली में कोरोना के मरीज मिलने के बाद जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। शहर के रोडवेज बस अड्डे पर बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाना शुरू कर दिए हैं। दिल्ली और उसके आसपास के जनपद से लौटने वाले यात्रियों के …

बरेली, अमृत विचार। दिल्ली में कोरोना के मरीज मिलने के बाद जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। शहर के रोडवेज बस अड्डे पर बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाना शुरू कर दिए हैं। दिल्ली और उसके आसपास के जनपद से लौटने वाले यात्रियों के सैंपल लिए जा रहे हैं।

शनिवार को 750 सौ से अधिक सैंपल लिए गए जिनमें एक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राजेंद्रनगर में गुलमोहर पार्क के पास रहने वाले 86 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिले हैं। परिवार में पत्नी और बेटी के कोविड पॉजिटिव होने के बाद उन्होंने अपनी जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। बुजुर्ग को वैक्सीन की दोनों डोज लगी है और वह होम आइसोलेशन में है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: 26 अप्रैल तक जारी हो सकता है बरेली से हज पर जाने वाले आजमीन का कोटा

संबंधित समाचार