रायबरेली: शादी में गया था परिवार, घर से चोरों ने साफ किया लाखों का माल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। बछरावां नगर में रहने वाला एक परिवार अपने घर से थोड़ी ही दूरी पर एक शादी समारोह में गया था । इधर उसके घर में चोरों ने नकब लगाकर आठ लाख रुपए का माल पार कर दिया है। बछरावां नगर के गीतांजलि रेस्टोरेंट के पास रहने वाला एक परिवार शनिवार की शाम को अपने …

रायबरेली। बछरावां नगर में रहने वाला एक परिवार अपने घर से थोड़ी ही दूरी पर एक शादी समारोह में गया था । इधर उसके घर में चोरों ने नकब लगाकर आठ लाख रुपए का माल पार कर दिया है।

बछरावां नगर के गीतांजलि रेस्टोरेंट के पास रहने वाला एक परिवार शनिवार की शाम को अपने घर से थोड़ी ही दूर पर स्थित एक लॉन में शादी में शामिल होने गया था। बताते है कि यह शादी उनके ही परिवार के सदस्य की थी। देर रात जब परिजन शादी से लौटे तो उनके मकान में लगे ग्रिल कटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो अलमारी टूटी हुई थी। जिसमे रखे सारे आभूषण व नगदी गायब थी। चोरी गए समान में करीब साढ़े छः लाख रूपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण और डेढ़ लाख रुपए नगद बताए जाते है। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची है और मामले की जांच की जा रही है।

गैस कटर लेकर आए थे चोर

मकान में चोरी करने आए चोरों को उस घर की स्थित का पूरा आंकलन था। उनको पता था कि परिवार शादी ने गया है और जल्दी वापस नहीं आयेगा। मकान की ग्रिल को चोरों ने गैस कटर से काटा है, जिससे अंदाजा लगाया जाता है कि चोर गैस कटर साथ लाए थे और बड़े आराम से घटना को अंजाम देकर आसानी से निकल गए है।

पढ़ें-लखनऊ: जज के मकान में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार