IPL 2022 : विराट कोहली के बल्ले से क्यों नहीं निकल रहे रन, आरसीबी के कोच संजय बांगड़ ने किया खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुख्य कोच संजय बांगड़ ने कहा है कि विराट कोहली हरसंभव प्रयास कर रहा है लेकिन किस्मत इस समय उसका साथ नहीं दे रही। हालांकि उन्हें उम्मीद है कि वह जल्दी ही खराब फॉर्म को अलविदा कहेगा। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के मैच में शनिवार को आरसीबी को नौ विकेट …

मुंबई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुख्य कोच संजय बांगड़ ने कहा है कि विराट कोहली हरसंभव प्रयास कर रहा है लेकिन किस्मत इस समय उसका साथ नहीं दे रही। हालांकि उन्हें उम्मीद है कि वह जल्दी ही खराब फॉर्म को अलविदा कहेगा। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के मैच में शनिवार को आरसीबी को नौ विकेट से हराया। सितारों से सजी आरसीबी की बल्लेबाजी 68 रन पर ढेर हो गई। पिछले तीन साल से किसी प्रारूप में शतक नहीं जमा सके कोहली लगातार दूसरे मैच में पहली गेंद पर आउट हो गए।

Image

लंबे समय तक भारत के बल्लेबाजी कोच रहे बांगड़ ने कहा ,‘‘ कोहली ने आरसीबी के लिये लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है । खिलाड़ियों के कैरियर में खराब दौर आते हैं। उसने शुरूआत अच्छी की थी जब पुणे में विजयी रन लगभग बना ही चुका था लेकिन कभी रन आउट तो कभी कैच आउट हो गया।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हम सभी ऐसे दौर से गुजरे हैं ।यह उसके लिये कठिन समय है लेकिन वह मजबूती से वापसी करेगा।’’ बांगड़ ने इस बात का कोई जवाब नहीं दिया कि क्या कोहली को लंबे ब्रेक की जरूरत है।

Image

उन्होंने कहा ,‘‘ वह अपनी ओर से हरसंभव प्रयास कर रहा है । फिटनेस और तकनीक पर काम कर रहा है और ब्रेक भी ले रहा है। वह दबाव से बचने की पूरी कोशिश कर रहा है और नियमित अंतराल पर ब्रेक ले रहा है और आगे भी ऐसा ही करता रहेगा।’’ बांगड़ ने कहा कि वह समझते हैं कि यह लोगों के बीच चर्चा का विषय है क्योंकि कोहली लंबे समय से भारत का इतना उपयोगी खिलाड़ी रहा है । इस सत्र में कोहली ने आरसीबी के लिये नाबाद 41, 12 , 5 , 48 , 1 , 12 , 0 , 0 रन बनाये हैं। बांगड़ ने कहा ,‘‘ कोहली को इस समय किस्मत की भी जरूरत है। मुझे यकीन है कि वह जल्दी ही बड़ी पारी खेलेगा ।’’

ये भी पढ़ें : IPL 2022 : SRH के मुख्य कोच टॉम मूडी बोले- खिलाड़ी अपनी भूमिका को समझें और जरूरत पड़ने पर उसे निभाए

संबंधित समाचार