बहराइच: खड़ी ट्रक में घुसी आटो, तीन की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कोतवाली देहात के चिलवरिया बाजार में खड़ी ट्रक में आटो अनियंत्रित होकर घुस गया। जिससे आटो सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई। जबकि तीन यात्री घायल हुए हैं। जिन्हे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के …

बहराइच। कोतवाली देहात के चिलवरिया बाजार में खड़ी ट्रक में आटो अनियंत्रित होकर घुस गया। जिससे आटो सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई। जबकि तीन यात्री घायल हुए हैं। जिन्हे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम बरदहा बाजार निवासी लोग आटो पर सवार होकर पयागपुर की ओर जा रहे थे। कोतवाली देहात क्षेत्र के गोंडा बहराइच मार्ग पर चिलवरिया बाजार में एक ट्रक खड़ी थी। खड़ी ट्रक में आटो अनियंत्रित होकर पीछे से जा घुसा। जिसमें आटो सवार बरदहा कला निवासी चंद्रिका प्रसाद पटेल (65), रामानुज तिवारी (60) और जिक्रुल्लाह (25) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन यात्री घायल हो गए।

सूचना पाकर कोतवाल राजनाथ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायलों को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। कोतवाल ने बताया कि हादसे का मुकदमा दर्ज कर दोनों वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।

पढ़ें-बहराइच: शिक्षक ने पत्नी की हत्या कर शव को घर में दफनाया, आरोपी फरार

संबंधित समाचार