बाराबंकी: रायबरेली के शराब कांड आरोपी के घर में लगी सेंध, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। रायबरेली शराब कांड के आरोपी पुलिस द्वारा सील किए गए घर में चोरों ने सेंध लगा दी है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की है। पुलिस को आशंका है कि कहीं आरोपी के घर वालों ने ही तो ईंटें निकालकर घर में से न तो नहीं लगाई। आरोपी हैदरगढ़ कस्बा के लिल्हौरा …

बाराबंकी। रायबरेली शराब कांड के आरोपी पुलिस द्वारा सील किए गए घर में चोरों ने सेंध लगा दी है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की है। पुलिस को आशंका है कि कहीं आरोपी के घर वालों ने ही तो ईंटें निकालकर घर में से न तो नहीं लगाई। आरोपी हैदरगढ़ कस्बा के लिल्हौरा वार्ड नंबर 2 नगर पंचायत हैदरगढ़ के निवासी नवीन जायसवाल इन दिनों जिला कारागार में बंद है।

नवीन जायसवाल के हैदर गढ़ स्थित आवास को मसौली पुलिस ने सील कर रखा है।सील घर के पीछे लगे दरवाजे में करीब 20 दिन पहले अज्ञात लोगों ने दरवाजे के बगल में दीवार के ईटों को निकाल दिया था। जिससे दरवाजे के बगल दीवार में बड़ा होल दिखाई दे रहा था। और दरवाजे में पुलिस का ताला व सील मुहर साफ-साफ नजर दिखाई पड़ रही है।

जिसकी जानकारी कस्बा के आसपास के लोगों को हो गई थी जिससे चर्चाओं का बाजार गर्म था कोतवाली हैदरगढ़ पुलिस ने रविवार को मौके का मुआयना करके मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी हैदरगढ़ बृजेश वर्मा ने बताया की नवीन जायसवाल के मकान के पीछे पशु आहार गोदाम में दीवार के ईटों को किसी ने व्यक्ति अथवा नवीन के ही परिजनों द्वारा निकाले गए होंगे, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-रायबरेली: शराब कांड मामले में सख्त हुई पुलिस, तीन आरोपियों पर लगाया रासुका

संबंधित समाचार