‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने किया रामपुर के तालाबों का जिक्र, बताया कैसे हुआ पटवाई के तालाब का कायाकल्प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात में रामपुर के तालाबों का जिक्र करते हुए कहा कि रामपुर के तालाबों का पिकनिक स्पॉट के रूप में कायाकल्प हो रहा है। 14 अप्रैल को पटवाई क्षेत्र में बने अमृत सरोवर का केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने जायजा लिया था। इस अवसर …

रामपुर,अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात में रामपुर के तालाबों का जिक्र करते हुए कहा कि रामपुर के तालाबों का पिकनिक स्पॉट के रूप में कायाकल्प हो रहा है। 14 अप्रैल को पटवाई क्षेत्र में बने अमृत सरोवर का केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने जायजा लिया था। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि इस तरह का तालाब पूरे भारत में संभवत: पहला तालाब होगा।

रविवार को प्रधानमंत्री ने मन की बात में रामपुर के पटवाई क्षेत्र में हुए बने अमृत सरोवर का जिक्र किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आह्वान किया है देश में अमृत सरोवर बनने चाहिए। 14 अप्रैल 2022 को प्रधानमंत्री की प्रेरणा और आह्वान पर बनाए जा रहे अमृत सरोवर की केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रगति देखी थी। यह अमृत सरोवर सभी ग्रामवासियों और आसपास के लोगों के लिए बहुत सुंदर पिकनिक स्पॉट होगा इसके अलावा परिवार के साथ नौका विहार एवं खाने-पीने स्टॉल भी बनाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि  इस समय आजादी के 75वें साल में, आजादी के अमृत महोत्सव में, देश जिन संकल्पों को लेकर आगे बढ़ रहा है, उनमें जल संरक्षण भी एक है। अमृत महोत्सव के दौरान देश के हर जिले में 75 अमृत सरोवर बनाये जायेंगे। वो दिन दूर नहीं जब आपके अपने शहर में 75 अमृत सरोवर होंगे। बता दें कि यह काम आजादी का अमृत महोत्सव के पूरा होने के वर्ष 2023 तक पूरा होगा।

ये भी पढ़ें : देश में प्रतिदिन करीब 20,000 करोड़ रुपये का डिजिटल लेन-देन हो रहा: पीएम मोदी

 

संबंधित समाचार