अमरोहा : बाइक-साइकिल की भिड़ंत में तीन घायल, दिल्ली रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर, अमरोहा,अमृत विचार। बाइक व साइकिल की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गये। हादसे में बाइक व साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक निवासी विजय व लोकेश शुक्रवार की …

हसनपुर, अमरोहा,अमृत विचार। बाइक व साइकिल की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गये। हादसे में बाइक व साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक निवासी विजय व लोकेश शुक्रवार की देर सांय बाइक पर सवार होकर चामुंडा मंदिर की ओर जा रहे थे। मंदिर के समीप ही साइकिल से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे विजय व लोकेश सड़क पर गिरकर घायल हो गये। साइकिल सवार बालक उबेर पुत्र तालिब के अलावा उसके साथ साईकिल पर बैठा एक अन्य बच्चा भी घायल हो गया।

बाइक व साइकिल की भिंड़त इतनी जोरदार थी, हर कोई देख कर चकित था। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर परिजन पहुंच गये। घायलों को चिकित्सक के पास भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर उबेर को चिकित्सकों ने दिल्ली के लिये रैफर कर दिया। उबेर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : मामूली बात पर युवक को लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार