बाराबंकी: बंसवाड़ी से भड़की आग, गेहूं की फसल जलकर राख
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। रविवार को तालाब के पास लगी बंसवाडी से भड़की आग की चपेट में आकर गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में गडहा तालाब के पास लगी बंसवाडी से अचानक लगी आग ने …
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। रविवार को तालाब के पास लगी बंसवाडी से भड़की आग की चपेट में आकर गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में गडहा तालाब के पास लगी बंसवाडी से अचानक लगी आग ने देखते ही देखते शुभलाल राहुल मुनीम आदि के खेतों में गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया।

आग से करीब चार पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पीआरवी व फायर स्टेशन को दी।मौके पर पहुंची पुलिस एवं दमकल की गाड़ी ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
यह भी पढ़ें:-बरेली: गेहूं की खड़ी और कटी फसल में लगी आग, 12 बीघे में हुआ नुकसान
