अलीगढ़: पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, बदायूं, पीलीभीत तक करता था तस्करी
अलीगढ़। वजीरगंज पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार कहा बदायूं से लेकर बरेली और पीलीभीत तक स्मैक तस्करी करने वाले शातिर अपराधी को वजीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कस्बा वजीरगंज का निवासी सचिन के खिलाफ स्मैक तस्करी के मामले कई जिलों में दर्ज हैं। अलीगढ़ के थाने से जब पुलिस ने जांच …
अलीगढ़। वजीरगंज पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार कहा बदायूं से लेकर बरेली और पीलीभीत तक स्मैक तस्करी करने वाले शातिर अपराधी को वजीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कस्बा वजीरगंज का निवासी सचिन के खिलाफ स्मैक तस्करी के मामले कई जिलों में दर्ज हैं। अलीगढ़ के थाने से जब पुलिस ने जांच की उस दौरान तस्करों को किया गया गिरफ्तार।
आपरेशन दस्तक के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को भनक लगी कि स्मैक तस्कर वजीरगंज में कब्रिस्तान तिराहे की तरफ है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 35 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। इसके खिलाफ गैंगस्टर समेत एनडीपीएस एक्ट में 18 मुकदमे दर्ज हैं।
