हरदोई: शारदा नहर में नहाने गये बालक की डूबने से मौत, इलाके में सनसनी
हरदोई। मौज-मस्ती के इरादे से साथियों के साथ शारदा नहर में नहाने गया बालक पानी में डूब गया। हालांकि आनन-फानन में उसे किसी तरह बाहर निकाला गया, लेकिन फिर भी उसकी जान बचाई नहीं जा सकी। हादसे की खबर ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी है। बताते है कि टड़ियावां थाने के हर्रई गांव निवासी …
हरदोई। मौज-मस्ती के इरादे से साथियों के साथ शारदा नहर में नहाने गया बालक पानी में डूब गया। हालांकि आनन-फानन में उसे किसी तरह बाहर निकाला गया, लेकिन फिर भी उसकी जान बचाई नहीं जा सकी। हादसे की खबर ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी है। बताते है कि टड़ियावां थाने के हर्रई गांव निवासी रामगोपाल का 14 वर्षीय पुत्र कल्लू रविवार को अपने कुछ साथियों के मौज-मस्ती के इरादे से वहीं गांव के पास से निकली शारदा नहर में नहाने गया हुआ था।
बताया गया है कि कल्लू और उसके साथी नहर में छई-छप्पा-छई कर रहे थे। इसी बीच कल्लू अचानक गहराई में चला गया।वह पानी में डूबने लगा।यह देखकर उसके साथियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर वहां आस-पास खेतों में काम करने वाले दौड़ पड़े। गांव वालों की कोशिश से किसी तरह कल्लू को नहर से निकाला गया। पहले तो उसे सीएचसी ले जाया गया।
जहां डाक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए हरदोई मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया। उसे इलाज के लिए लाया जा रहा था। इसी बीच उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। हादसे की खबर सुनते ही हर्रई गांव में अफरा-तफरी मच गई। बालक के घर वालों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है।
यह भी पढ़ें:-जौनपुर : तालाब में नहाने गये चार दोस्तों में से दो की डूबने से मौत
