हरदोई: शर्तें पूरी करने के बाद भी दरोगा ने जबरन की वसूली! एसपी ने सीओ बघौली को सौंपी जांच
हरदोई। सरकारी शर्तें पूरी करने के बाद अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से बालू लाने को लेकर दरोगा का भिड़ना और जबरन वसूली करने का मामला सामने आया है। इस शिकायत पर एसपी ने सीओ बघौली को जांच सौंपी है। जिसे लेकर पुलिस महकमें में खलबली मची हुई है। बताते है कि कोतवाली शहर के कुतुआपुर निवासी अतुल …
हरदोई। सरकारी शर्तें पूरी करने के बाद अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से बालू लाने को लेकर दरोगा का भिड़ना और जबरन वसूली करने का मामला सामने आया है। इस शिकायत पर एसपी ने सीओ बघौली को जांच सौंपी है। जिसे लेकर पुलिस महकमें में खलबली मची हुई है।
बताते है कि कोतवाली शहर के कुतुआपुर निवासी अतुल गुप्ता पुत्र वीरेंद्र गुप्ता 19 अप्रैल की शाम अपने ट्रैक्टर नंबर यूपी-30/एआर/ 7345 से कन्नौज से मय रायल्टी के बालू ला रहा था। इसी बीच चौकी इंचार्ज लालपालपुर ने उसे रोक लिया। मांगने पर दरोगा को सारे काग़ज़ दिखाए गए। इसके बाद भी दरोगा पैसे की बात पर अड़ गया।
इतना ही नहीं उसने अतुल और उसके भाई शोभित का मोबाइल छीन लिया।काफी हुज्जत होने लगी। अतुल ने एसपी से की शिकायत में कहा है कि दरोगा ने उससे जबरन छः हज़ार रुपए ले लिए। इतना ही नहीं,साथ में कहा कि इसी तरह उन्हें समझें रहो, नहीं तो भुगत जाओगे। इस शिकायत पर एसपी ने सीओ बघौली को जांच करने के आदेश दिए हैं। अतुल गुप्ता की इस शिकायत से पुलिस महकमें में खलबली मची हुई है।
मामले की जांच के लिए प्रार्थना पत्र शहर कोतवाली भेज दिया गया है जहां पुलिस लगातार शिकायतकर्ता पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रही है वही शिकायत ना वापस लेने पर किसी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे रही है । योगीराज में हो रहे इस पुलिसिया कृत्य से शिकायत करता भयभीत हो रहा है वही भ्रष्टाचार व भयमुक्त समाज के नारे पर भी सवालिया निशान लगने शुरू हो गए हैं।
यह भी पढ़ें:-प्रयागराज: SSP ने किया औचक निरीक्षण, दो दरोगा समेत 10 सिपाहियों पर गिरी कार्रवाई की गाज
