लखनऊ: ला मार्टिनियर कॉलेज में दो बच्चे मिले कोरोना संक्रमित, 2 दिन के लिए बंद हुआ स्कूल
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक बार फिर से कोरोना महामारी बढ़ने लगा है। रविवार को ला मार्टिनियर गर्ल्स कालेज में दो छात्राओं की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई। कालेज प्रशासन ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। साथ ही 25 और 26 अप्रैल को कालेज बंद कर दिया है। हालांकि इस दौरान ISC व ICSE बोर्ड …
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक बार फिर से कोरोना महामारी बढ़ने लगा है। रविवार को ला मार्टिनियर गर्ल्स कालेज में दो छात्राओं की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई। कालेज प्रशासन ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। साथ ही 25 और 26 अप्रैल को कालेज बंद कर दिया है। हालांकि इस दौरान ISC व ICSE बोर्ड परीक्षा निर्धारित शेड्यूल के तहत जारी रहेगी।
कैंपस में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। इस दौरान स्कूल में चल रहे असेसमेंट भी टाले गए है। हालांकि 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अपने निर्धारित शेड्यूल पर होगी। प्रिंसिपल ने दावा किया कि दोनों ही बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पैरेंट्स ने उन्हें बताया और यह कदम ऐहतियात के तौर पर स्कूल ने उठाया गया।
कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 1,13,162 नमूनों की जांच की गई जिसमें कोविड के 213 नये मरीज सामने आए हैं। नए मरीजों की संख्या बढ़ने से प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 1199 हो गई है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: कोरोना की आहट से फिर से सजग हुआ शिक्षा विभाग
