बरेली: बच्चों के नामांकन का लक्ष्य पूरा न होने पर 8 बीईओ से मांगा जवाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्कूल चलो अभियान के तहत विद्यालयों में बच्चों के नामांकन का लक्ष्य पूरा न करने पर 8 खंड शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीएसए ने वर्तमान शैक्षिक सत्र में 50 फीसद से कम नए छात्रों के नामांकन होने पर यह कार्रवाई की है। 1 अप्रैल से शैक्षिक सत्र में ज्यादा …

बरेली, अमृत विचार। स्कूल चलो अभियान के तहत विद्यालयों में बच्चों के नामांकन का लक्ष्य पूरा न करने पर 8 खंड शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीएसए ने वर्तमान शैक्षिक सत्र में 50 फीसद से कम नए छात्रों के नामांकन होने पर यह कार्रवाई की है।

1 अप्रैल से शैक्षिक सत्र में ज्यादा से ज्यादा बच्चों के विद्यालय में प्रवेश के लिए स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत जनपद के स्कूलों में 81455 नए बच्चों के प्रवेश का लक्ष्य दिया गया है। अब तक सिर्फ 42877 ही बच्चों के नए प्रवेश हुए हैं। आलमपुर ब्लॉक के स्कूलों में 38.54 , बहेड़ी में 35.29, नगर क्षेत्र में 38. 64 , भोजीपुरा में 38. 88, फतेहगंज में 44. 05, नवाबगंज में 47. 18 व रामनगर ब्लॉक के स्कूलों में 45.85 फीसद नए नामांकन हुए हैं। अन्य ब्लॉकों में नए नामांकन की स्थिति 50 फीसद ऊपर है। अभिभावकों को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया जा रहा है।

50 फीसद से कम नए नामांकन करने वाले ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही क्षेत्रों में भ्रमण कर नामांकन तेज करने के लिए प्रधानाध्यापकों को निर्देशियत किया गया है।—विनय कुमार, बीएसए

ये भी पढ़ें-

बरेली: दो गरीब कन्याओं के हाथ कराए पीले, मंत्री ने दिया आशीर्वाद

संबंधित समाचार