बरेली: गर्म हवा के साथ उड़ती धूल ने किया बेहाल, पारा पहुंचा 39 डिग्री पार
बरेली, अमृत विचार। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। तेज धूप के साथ गर्म हवाएं भी चलनी शुरू हो गई हैं। रविवार को गर्म हवाओं ने राहगीरों को सड़कों पर चलना मुश्किल कर दिया। सड़कों पर धूल भी उड़ रही थी। दरअसल, शहर की सभी सड़कों पर निर्माण कार्य चल रहे हैं। इससे …
बरेली, अमृत विचार। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। तेज धूप के साथ गर्म हवाएं भी चलनी शुरू हो गई हैं। रविवार को गर्म हवाओं ने राहगीरों को सड़कों पर चलना मुश्किल कर दिया। सड़कों पर धूल भी उड़ रही थी। दरअसल, शहर की सभी सड़कों पर निर्माण कार्य चल रहे हैं। इससे तेज हवा चलने पर धूल उड़ रही है।
बिना सिर ढके जो लोग सड़क से गुजर रहे हैं, उनकी आंखों को भी नुकसान पहुंच रहा है। रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में सामान्य से माइनस एक डिग्री की बढ़ोतरी 22.3 डिग्री दर्ज की गई। पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि 27 अप्रैल तक गर्म हवाएं चलेंगी। रविवार को 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं रिकार्ड की गईं।
ये भी पढ़ें-
