लखनऊ: सिगरेट पीने से रोका तो दबंगों ने SI को मारे लात-घूसे और थप्पड़, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर 6 दबंगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने SI को लात-घूसे मारे। पुलिस ने इस घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है जबकि दूसरे बदमाशों की तलाश जारी है। दरअसल, गाजीपुर थाना इलाके की लेखराज चौकी के प्रभारी गुड्डू प्रसाद रविवार रात ड्यूटी …

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर 6 दबंगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने SI को लात-घूसे मारे। पुलिस ने इस घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है जबकि दूसरे बदमाशों की तलाश जारी है।

दरअसल, गाजीपुर थाना इलाके की लेखराज चौकी के प्रभारी गुड्डू प्रसाद रविवार रात ड्यूटी पर थे। इसी बीच चेकिंग के समय उन्होंने एक जगह खड़े युवकों को सिगरेट पीने से मना किया। यह बात युवकों को पसंद नहीं आई और उन्होंने पुलिस SI से बहस शुरू कर दी और फिर उन पर हमला बोल दिया। हालांकि, आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के अनुसार, दरोगा पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मौके से दो आरोपियों निर्भय तिवारी और दक्ष जोशी को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा दूसरे अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

पढ़ें-अमेठी: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, 6 अभियुक्त गिरफ्तार

संबंधित समाचार