Corona Update: यूपी में कोरोना हुआ जानलेवा, बाराबंकी में संक्रमण से दो की मौत, 24 घंटे में मिले 213 केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। रविवार को यूपी में 213 नए केस मिले हैं। बाराबंकी में कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1199 हो गई है। इस दौरान 133 लोग रिकवर हो चुके हैं। बाराबंकी में कोरोना से …

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। रविवार को यूपी में 213 नए केस मिले हैं। बाराबंकी में कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1199 हो गई है। इस दौरान 133 लोग रिकवर हो चुके हैं।

बाराबंकी में कोरोना से हुई दो मरीजों मौत के मामले में वहां के सीएमओ रामजी वर्मा का कहना है कि जिले में कोरोना से कहीं पर भी कोई मौत नहीं हुई है। इस तरह का कोई भी मामला उनके संज्ञान में अभी तक नहीं आया है।

वहीं राजधानी में रविवार को ला मार्टिनियर गर्ल्स कालेज में दो छात्राओं की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई। कालेज प्रशासन ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। साथ ही 25 और 26 अप्रैल को कालेज बंद कर दिया है। हालांकि इस दौरान ISC व ICSE बोर्ड परीक्षा निर्धारित शेड्यूल के तहत जारी रहेगी।

सबसे ज्यादा मामले गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में आए हैं। पिछले 24 घंटे में गौतमबुद्ध नगर में 98 केस मिले हैं तो वहीं गाजियाबाद में 56 लोगों की जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है।

इसी तरह आगरा में 15, लखनऊ में 10, मेरठ में 8, वाराणसी में 3, ललितपुर में 4, महराजगंज में 3, बुलंदशहर-गोरखपुर में 2-2 केस आए हैं। अलीगढ़-मथुरा-सहारनपुर में भी 2-2 संक्रमित मिले हैं।

पढ़ें- लखनऊ: ला मार्टिनियर कॉलेज में दो बच्‍चे मिले कोरोना संक्रम‍ित, 2 दिन के लिए बंद हुआ स्कूल

 

संबंधित समाचार