IPL 2022 : मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ आईपीएल इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 15वें सीजन में अपने शुरुआती आठ मैच गंवा दिए हैं। अब रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम आईपीएल के प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। लगातार 8 हार के साथ ही मुंबई ने आईपीएल इतिहास में एक नया रिकॉर्ड कायम …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 15वें सीजन में अपने शुरुआती आठ मैच गंवा दिए हैं। अब रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम आईपीएल के प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। लगातार 8 हार के साथ ही मुंबई ने आईपीएल इतिहास में एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। यह टीम अब तक लगातार 8 मैच हारने वाली टूर्नामेंट की पहली टीम बन गई है। अब तक कोई भी टीम लगातार इतने मैच नहीं हारी है।

किस टीम ने शुरुआती सबसे ज्यादा मैच हारे
यदि शुरुआती लगातार सबसे ज्यादा मैच हारने की बात करें, तो इस मामले में भी मुंबई टॉप पर ही है। मुंबई इंडियंस के बाद दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम है, जिन्होंने शुरुआती लगातार 6 मैच हारे हैं। दिल्ली ने 2013 सीजन और बेंगलुरु टीम ने 2019 सीजन में यह अनचाहा रिकॉर्ड बनाया था।

इन टीमों से मिली हार
मौजूदा सीजन में अब तक मुंबई टीम ने 8 मैच खेले और सभी में उसे हार मिली है। इस टीम को अब तक दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स (दो बार हराया) और चेन्नई सुपर किंग्स ने शिकस्त दी है।

मुंबई इंडियंस के बाकी मैच
बनाम राजस्थान रॉयल्स, 30 अप्रैल
बनाम गुजरात टाइटन्स, 6 मई
बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 9 मई
बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 12 मई
बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 17 मई
बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 21 मई

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने अभी तक आठ मैच खेले हैं और एक भी मुकाबला नहीं जीता है। मुंबई इंडियंस का नेट-रनरेट भी -1.000 है, जो सबसे कम है। मुंबई इंडियंस एक तरह से आईपीएल 2022 से लगभग बाहर हो गई है। मुंबई को अब सिर्फ 6 मैच खेलने हैं, ऐसे में अगर वह लगातार सभी मैच जीत जाती है तो उसके 12 प्वाइंट ही होंगे।

ये भी पढ़ें : IPL 2022, LSG vs MI: लखनऊ ने 36 रनों से हासिल की जीत, मुंबई की लगातार आठवीं हार

संबंधित समाचार