रायबरेली: सड़क पर तड़प रही थी घायल महिला, आरटीओ ने अस्पताल में कराया भर्ती
रायबरेली। परिवहन विभाग के अधिकारी एक घायल महिला के लिए फरिस्ता बनकर पहुंचे हैं। उन्होंने अपने वाहन से न सिर्फ घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया बल्कि उसके इलाज की व्यवस्था भी की है। मामला लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग का है। रायबरेली से लखनऊ की ओर केटीएल के पास एक 50 साल की महिला किसी वाहन की …
रायबरेली। परिवहन विभाग के अधिकारी एक घायल महिला के लिए फरिस्ता बनकर पहुंचे हैं। उन्होंने अपने वाहन से न सिर्फ घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया बल्कि उसके इलाज की व्यवस्था भी की है।
मामला लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग का है। रायबरेली से लखनऊ की ओर केटीएल के पास एक 50 साल की महिला किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गई थी। वह सड़क के किनारे पड़ी दर्द से कराह रही थी।
इस बीच रायबरेली के आरटीओ मनोज सिंह वहां पहुंच गए। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और सहयोगियों की मदद से महिला को अपनी गाड़ी पर बैठाया और उसको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में उन्होंने वरिष्ठ चिकित्सकों से बात करके महिला के इलाज की व्यवस्था की है । उनके इस कृत्य की सर्वत्र सराहना हो रही है ।
पढ़ें- अयोध्या: महंत नृत्य गोपालदास की बिगड़ी तबीयत, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
