Weather Update: गर्मी के साथ लू भी करेगी ताजनगरी को परेशान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। तपती गर्मी से ताजनगरी परेशान हो गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने 30 अप्रैल तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है। लू के साथ पारा भी परेशान करेगा। अप्रैल माह की शुरुआत में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था। मगर, इसके बाद तापमान बढ़ता गया। बीच में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया। …

आगरा। तपती गर्मी से ताजनगरी परेशान हो गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने 30 अप्रैल तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है। लू के साथ पारा भी परेशान करेगा।

अप्रैल माह की शुरुआत में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था। मगर, इसके बाद तापमान बढ़ता गया। बीच में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया। आगरा प्रदेश में सबसे गर्म शहर भी रहा।

इसके बाद दो दिन बादल छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया। मगर, अब एक बार फिर मौसम विभाग ने हीट वेब चलने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि आने वाले दिनों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंचेगा। अप्रैल माह में तापमान में गिरावट नहीं आएगी। ऐसे में अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है।

पढ़ें- लखनऊ: गर्मी की छुट्टियों में घूमने वालों के लिये खुशखबरी, रेलवे चलाने जा रहा समर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

संबंधित समाचार