मुरादाबाद : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। देर रात कटघर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार ममेरे-फुफेरे भाइयों को रौंद दिया। हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। हादसे का शिकार हुआ 24 वर्षीय अनिल पाल …

मुरादाबाद, अमृत विचार। देर रात कटघर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार ममेरे-फुफेरे भाइयों को रौंद दिया। हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए।

हादसे का शिकार हुआ 24 वर्षीय अनिल पाल बीए का छात्र था। रामपुर जनपद के टांडा थाना क्षेत्र के गांव दड़ियाल भरतपुर निवासी अनिल पाल रविवार की शाम भोजपुर क्षेत्र के गांव चक बेगमपुर निवासी अपने मामा राजेंद्र सिंह के घर रिश्तेदारी में आया था। देर रात अनिल पाल अपने ममेरे भाई 21 वर्षीय आकाश उर्फ राहुल के साथ किसी काम से रामपुर दोराहा जा रहा था। प्रेम वंडर लैंड के सामने स्थित फ्लाईओवर के पास रास्ते में एक डंपर खड़ा था।

आकाश ने डंपर को ओवरटेक करके बाइक साइड से निकाली तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में पीछे बैठे आकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल अनिल को पुलिस ने फोर्टोन अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने उसके मामा को सूचना दी और राहुल के शव को मोर्चरी भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही अनिल के मामा राजेंद्र अन्य परिजनों के साथ तत्काल अस्पताल पहुंच गए। इस बीच अनिल के परिजन भी आ गए। इसके बाद घायल अनिल को परिजनों ने कॉसमास अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात करीब 11 बजे आकाश ने भी दम तोड़ दिया।

इकलौता बेटा था आकाश उर्फ अनिल
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे राजेंद्र ने बताया कि आकाश उर्फ राहुल उनका इकलौता बेटा था। उससे उन्हें काफी उम्मीदें थीं। वह बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था। उनके परिवार में पत्नी वीरवती के अलावा एक बेटा आकाश और दो बेटी नीतू व ज्योति हैं। इकलौते बेटे की मौत ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया है। उनका भांजा राहुल भी बीए का छात्र था। पिता की मौत हो चुकी है। विधवा मां बीना किसी तरह अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। उसके परिवार में छोटा भाई सोनू और एक बहन अनीता है।

दोनों परिवारों में मचा कोहराम
हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव गांव पहुंचे तो परिजन बुरी तरह बिलखने लगे। जवान बेटे का शव देख विधवा मां बीना तो सुध-बुध ही खो बैठी। भाई-बहन भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आकाश उर्फ अनिल के परिजनों का भी यही हाल था। इकलौते बेटे का शव गांव पहुंचते ही मां वीरवती दहाड़ मारकर रोने लगी। दोनों बहनों का भी हाल बेहाल हो गया। परिवार की अन्य महिलाओं ने किसी तरह उन्हें संभाला।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : फिर गूंजेगी माउंटेड पुलिस के घोड़ों की टाप, एक माह बाद पूरा होगा प्रशिक्षण

संबंधित समाचार