बुलंदशहर: वायरल हुई तमंचे वाली महिला सिपाही, अवैध असलहे के साथ दिया पोज, SSP बोले- होगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। जिले में एक महिला पुलिस कर्मी की फोटो 315 बोर के तमंचे के साथ वायरल हो रही है। उसके पास 10-12 कारतूस भी दिख रहे हैं। उसके साथ उसका भाई भी बैठा हुआ है और पोज दे रहा है। फोटो की जांच की गई, जिसमें पता चला कि युवती पुलिस कर्मी है और बिजनौर …

बुलंदशहर। जिले में एक महिला पुलिस कर्मी की फोटो 315 बोर के तमंचे के साथ वायरल हो रही है। उसके पास 10-12 कारतूस भी दिख रहे हैं। उसके साथ उसका भाई भी बैठा हुआ है और पोज दे रहा है।

फोटो की जांच की गई, जिसमें पता चला कि युवती पुलिस कर्मी है और बिजनौर में तैनात है। जिसकी अवैध हथियारों के साथ फोटो वायरल हो रही है।

फोटो वायरल होने के बाद अब यह यूपी पुलिस की सिपाही जांच के जाल में फंस गई है।

बुलंदशहर की रहने वाली है कुमकुम

सिपाही कुमकुम ठाकुर और उसके भाई ऋषिपाल सिंह की अवैध हथियारों-कारतूस संग फोटो वायरल हो गई है। दोनों खानपुर क्षेत्र में गांव मिर्जापुर नंगली के रहने वाले हैं। कुमकुम 2018 बैच की सिपाही है। अभी वो बिजनौर कोतवाली नगर में तैनात है।

फोटो वायरल होने के बाद बुलंदशहर पुलिस ने जांच बैठा दी है। मामले में SSP सन्तोष कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि यह अवैध हथियार कहाँ से आये है। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें-बलिया: एक दर्जन झोपड़ियों में लगी आग, घटना में झुलसी महिला, जिला अस्पताल रेफर

संबंधित समाचार