रायबरेली: दहेज न मिलने पर ससुरालियों ने शाकाहारी बहू से बनवाया मांस
ऊंचाहार( रायबरेली)। दहेज के लिए प्रताड़ना का बड़ा अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी में अपेक्षित दहेज न मिलने के कारण शाकाहारी बहू से जबरन मांस बनवाया गया है। मामला क्षेत्र के गांव पर्वत का पुरवा का है। जगतपुर थाना क्षेत्र के गांव पारी की रहने वाली केवला देवी का कहना है कि उसने अपनी …
ऊंचाहार( रायबरेली)। दहेज के लिए प्रताड़ना का बड़ा अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी में अपेक्षित दहेज न मिलने के कारण शाकाहारी बहू से जबरन मांस बनवाया गया है। मामला क्षेत्र के गांव पर्वत का पुरवा का है। जगतपुर थाना क्षेत्र के गांव पारी की रहने वाली केवला देवी का कहना है कि उसने अपनी पुत्री मनीषा की शादी दो साल पहले ऊंचाहार के पर्वत का पुरवा गांव निवासी धर्मेंद्र से की थी। मनीषा शाकाहारी है और उसे मांस से दिक्कत होती है।
आरोप है कि शादी के बाद से उसके ससुराल वाले मनीषा को दहेज के लिए परेशान करते रहे है। उनकी मांग पूरी न होने पर मनीषा से जबरन मांस बनवाया गया और उसे मांस छूने के लिए विवश किया गया । जब उसने यह सब करने से इंकार किया तो उसको मारपीट करके घर से निकाल दिया गया है । पीड़िता की मां ने सोमवार को कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है । कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि मामले में उभय पक्षों को बुलाया गया है।
यह भी पढ़ें:-रामनगर: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को घर से निकाला, दर-दर भटक रही पीड़िता
