अलीगढ़: सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगे लाखों रुपये, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
अलीगढ़। जिले में सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के कई मामले सामने आ रहे हैं। अब इस बार आरोपियों ने होमगार्ड विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से लाखों की ठगी की है। पीड़ित का आरोप है कि उसने आरोपियों को 3 लाख रुपए खाते में और कुछ …
अलीगढ़। जिले में सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के कई मामले सामने आ रहे हैं। अब इस बार आरोपियों ने होमगार्ड विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से लाखों की ठगी की है।
पीड़ित का आरोप है कि उसने आरोपियों को 3 लाख रुपए खाते में और कुछ रुपए नकद भी दिए। लेकिन सालों बीत जाने के बाद उसकी नौकरी नहीं लगी। जब उसने अपने रुपए वापस मांगे तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद पीड़ित ने SSP से मिल कर न्याय की गुहार लगाई। SSP के आदेश पर केस दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित सिद्धार्थ नगर निवासी दीपक कुमार ने कहा
सिद्धार्थ नगर निवासी दीपक कुमार ने बताया कि वह बेरोजगार है और उसके पास कोई नौकरी नहीं है। 4 साल पहले उसने पला साहिबाबाद निवासी संदीप कुमार और पुष्पेंद्र साथमा से बातचीत के दौरान किसी काम या नौकरी दिलाने की बात कही। तो उन्होंने दीपक से कहा कि वह उसकी नौकरी उत्तर प्रदेश होमगार्ड पुलिस में लगवा देंगे। लेकिन इसमें कुछ खर्चा आएगा। जिसके बाद उन्होंने बताया कि 4 लाख रुपए में उसकी नौकरी लग जाएगी। पीड़ित ने आरोपियों को 3 लाख रुपए उनके खाते में दे दिए। इसके बाद से आरोपियों ने पीड़ित को टहलाना शुरू कर दिया। जब उसने रुपए मांगे तो वह उसे धमकाने लगे।
दोनों आरोपी हैं सगे भाई
पीड़ित ने बताया कि दोनों आरोपी सगे भाई हैं। सदीप कुमार होमगार्ड विभाग में नौकरी करता है और दूसरा भाई पुष्पेंद्र अपराधी किस्म का है और संगीन मामलों में पहले भी जेल जा चुका है।
दीपक ने बताया कि रुपए मांगने पर दोनों भाई उसे जान से मारने और झूठे मुकदमें में फंसा कर जेल भेजने की धमकी देते रहते हैं। कई सालों से उसके रुपए भी वापस नहीं कर रहे हैं।
CO सेकंड मोहसिन खान ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें-रायबरेली: दहेज न मिलने पर ससुरालियों ने शाकाहारी बहू से बनवाया मांस
