बहराइच: जिले के 44 डिग्री कॉलेज में शुरू हुई वार्षिक परीक्षाएं, सुबह की पाली में स्नातक तृतीय और द्वितीय पाली में सेकेंड वर्ष के छात्र हुए शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं सोमवार सुबह से शुरू हुई। जिले के 44 डिग्री कॉलेज में शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा हुई। डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी अयोध्या से संबंध डिग्री कॉलेज में सोमवार से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हुईं। किसान डिग्री कालेज के सचिव मेजर एसपी सिंह ने बताया कि जिले के 44 डिग्री …

बहराइच। अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं सोमवार सुबह से शुरू हुई। जिले के 44 डिग्री कॉलेज में शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा हुई। डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी अयोध्या से संबंध डिग्री कॉलेज में सोमवार से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हुईं। किसान डिग्री कालेज के सचिव मेजर एसपी सिंह ने बताया कि जिले के 44 डिग्री कालेज में सुबह आठ बजे से परीक्षा शुरू हुई।

उन्होंने बताया कि पहली पाली में बीए, बीएससी और बीकॉम अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। जबकि द्वितीय पाली में बीए, बीएससी और बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्रों ने परीक्षा दी। सचिव डॉक्टर एसपी सिंह ने बताया कि किसान डिग्री कॉलेज में 11500 छात्र और छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: 25 अप्रैल से प्रारम्भ होगी परीक्षाएं ,बीए, बीएससी, बीकॉम सहित अन्य पाठ्यक्रमों का परीक्षा कार्यक्रम जारी

संबंधित समाचार