फतेहपुर: दीपक से लगी आग, दो मासूम बहनों की दर्दनाक मौत, पांच बकरियां भी जली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिंदकी/फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के अमोली विकासखंड में अयोध्या का डेरा नामक गांव में दीपक की लौ से कच्चे घर में आग लग गई जिससे जलकर जहां पूरी गृहस्थी खाक हो गई वहीं दो मासूम बहनों की भी जलकर मौत हो गई। हादसे में 5 बकरियां भी जलकर मर गई। उप जिला अधिकारी …

बिंदकी/फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के अमोली विकासखंड में अयोध्या का डेरा नामक गांव में दीपक की लौ से कच्चे घर में आग लग गई जिससे जलकर जहां पूरी गृहस्थी खाक हो गई वहीं दो मासूम बहनों की भी जलकर मौत हो गई। हादसे में 5 बकरियां भी जलकर मर गई। उप जिला अधिकारी अवधेश निगम ने घटनास्थल का जायजा लिया और मदद का भरोसा दिया।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह भोर पहर अशोक निषाद और उसकी पत्नी भोलिया गेहूं काटने के लिए दोनों बच्चों को घर में सोता हु़आ छोड़कर अंदर दीपक जलाकर और बाहर से कुंडी लगाकर खेतों में चले गए। अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई जब तक लोग मदद को पहुंचे तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसमें दो मासूम बहने स्वाती 2 वर्ष की जल भुन कर मौत हो गई और रागनी 4 वर्ष बुरी तरह जल गई। साथ ही 5 बकरियां भी जलकर मर गई। सारी गृहस्ती राख हो गई।

रागिनी को गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर रवाना किया गया लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई और ग्राम प्रधान मवई अनुज सिंह उर्फ धीरू सिंह ने पहुंच कर ग्रामीणों की सहायता से आग बुझाई लेकिन तब तक अशोक निषाद की गृहस्थी खाक हो चुकी थी घटना की सूचना पाकर उपजिलाधिकारी बिनती अवधेश कुमार निगम भी मौके पर पहुंचे और क्षति का आकलन करवाया। अवधेश कुमार निगम ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया की छति का लगभग ₹217000 और प्रत्येक मृतक के लिए चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें:-सहारनपुर में आग लगने से 13 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख

संबंधित समाचार