बरेली: पतंजलि मार्ट में मैनेजर की नौकरी दिलाने के नाम पर सपा नेता से ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। एक युवती ने पतंजलि मार्ट में मैनेजर की नौकरी दिलाने के नाम पर सपा नेता को ठग लिया। पीड़ित ने मामले में एसएसपी से शिकायत की है। प्रेमनगर के चंदपुरी निवासी विशाल अग्रवाल समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्टीय उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को उनके मोबाइल पर एक फोन …

बरेली,अमृत विचार। एक युवती ने पतंजलि मार्ट में मैनेजर की नौकरी दिलाने के नाम पर सपा नेता को ठग लिया। पीड़ित ने मामले में एसएसपी से शिकायत की है।

प्रेमनगर के चंदपुरी निवासी विशाल अग्रवाल समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्टीय उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन पर एक लड़की बात कर रही थी। लड़की ने कहा कि वह पतंजलि से बात कर रही है। उन्हें पतंजलि मार्ट में मैनेजर के पद पर नौकरी दी जा रही है।

उनकी सैलरी 25600 रुपये होगी। वह अपना आधार कार्ड और मार्कशीट समेत अन्य दस्तावेज व्हाट्सएप पर भेज दें। विशाल ने दस्तावेज व्हाट्सएप पर भेज दिए। लड़की ने बताया कि उन्हें 790 का पेमेंट मनीष यादव के खाते में करना होगा, जो उन्होंने 20 अप्रैल को गूगल-पे से कर दिया। लड़की उनसे 1990 रुपये की डिमांड करने लगी। शक होने पर उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया। इसके साथ ही जो रुपये दिए थे, उन्हें वापस करने को कहा। अब लड़की और उसके साथ के लोग उन्हें धमका रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

बरेली: प्यार में दुश्मन बने परिवार वाले, छत पर जान देने पहुंचे प्रेमी युगल, आजम सिर्फ मेरा है, कहकर छत से कूदी प्रेमिका

संबंधित समाचार