बहराइच: अज्ञात कारणों से लगी आग, 11 मकान और गेहूं की फसल जलकर राख
मिहिपुरवा/बहराइच। जिले के मोतीपुर के नौसर गुमतिहा गांव में किसान अपने खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। तभी अज्ञात कारणों से मकान में आग लग गई। 11 ग्रामीणों के मकान में आग लग गई। जबकि पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हुई है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में सोमवार शाम …
मिहिपुरवा/बहराइच। जिले के मोतीपुर के नौसर गुमतिहा गांव में किसान अपने खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। तभी अज्ञात कारणों से मकान में आग लग गई। 11 ग्रामीणों के मकान में आग लग गई। जबकि पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हुई है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में सोमवार शाम को अज्ञात कारणों से आग लग गई।
जिसमें विनोद पुत्र बदलू का पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जबकि भदेश्वर पुत्र रामभरोसे का फूस का मकान एवं पास में बना केयर इंडिया का दरवाजा और झांकी जलकर राख हो गया। आग की लपटों को देख दौड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर घंटों बाद आग पर काबू पाया। मोती पुर थाना क्षेत्र के ग्राम नौसर गुमतिहा निवासी किसान अपने खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे।
तभी अज्ञात कारणों से गांव निवासी रामसूरत, दूबर, राम मूरत, कृपाराम, जगदीश, छोटे पुत्र बलदेव, मुनेजर, समयदीन, रघुनाथ और कैलाश का मकान जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। अग्निकांड में नौ लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। अग्निकांड की सूचना तहसील को दी गई। राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इसके बाद रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। सभी पीड़ित खुले आसमान तले रहने को विवश हैं।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अज्ञात कारणों से लगी आग, एक दर्जन घर जलकर हुए राख
